
GMoney Health Show
By Gmoney

GMoney Health ShowMay 10, 2023

क्या GFC Therapy गंजे सिर पर बाल उगाती है
बाल हमारी पर्सनैलिटी के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होते हैं लेकिन आज कल हेयर फॉल बहुत आम होता जा रहा है और आज इसी पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ जी मनी हेल्थ शो में जुड़ गई हैं डॉक्टर शशि बाला, जो की कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं।

अगर ज़्यादा झड़ रहे हैं बाल तो ये चीज़ें खाएं
बालों की अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी है की हम अच्छी डाइट भी रखें। इस एपिसोड में डॉक्टर आलिया खान दे रही हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

छोटे बच्चों को क्यों लग रहे हैं चश्मे ?
बढ़ते स्क्रीन टाइम, ऑनलाइन स्कूली शिक्षा, असाइनमेंट और गतिहीन जीवनशैली ने बच्चों पर बुरा प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। एक वर्ष से अधिक की ऑनलाइन स्कूली शिक्षा के कारण बच्चों में आँखों की समस्याएँ बढ़ गई हैं, 5 से 8 वर्ष की आयु के कई बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पड़ रही है। आइये इस एपिसोड में हमारे आज के स्पेशलिस्ट से विस्तार में बात करते हैं।

पिम्पल्स से हैं परेशान ? कैसे रखें स्किन का ख्याल ?
पिंपल्स या मुंहांसे सभी को कभी न कभी परेशान करते हैं, तो कैसे किया जाये इनका सफाया। क्या कोई तरीका है जिससे मिल सकता है एक्ने से छुटकारा। आइये जानते हैं इस एपिसोड में एक्ने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

How To Maintain Good Oral Hygiene (tips to maintain gum health) - GMoney Health Show
हालाँकि मसूड़ों में गंभीर संक्रमण बहुत आम नहीं हैं, लेकिन अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ये बड़ी समस्याएँ पैदा कर सकते हैं। जबकि हममें से अधिकांश लोग अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, लेकिन अगर ठीक से देखभाल न की जाए तो मसूड़ों में संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। आइये इस एपिसोड में जानते हैं गम्स इन्फेक्शन के बारे में।

आई फ्लोटर्स क्या होते हैं?
आई फ्लोटर्स छोटे धब्बों के रूप में दिखाई देते हैं जो आपकी आँखों में होते हैं। जब आप सफ़ेद कागज या नीले आकाश जैसी किसी चमकदार चीज़ को देखते हैं, तो वे अलग दिखाई दे सकते हैं।आइये इस एपिसोड में जानते हैं फ्लोटर्स के बारे में।

बच्चों की सेहत पर ध्यान देना है ज़रूरी !
7 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है। बच्चे, विशेष रूप से छोटे बच्चे, बीमारी के प्रति संवेदनशील होते हैं और इसलिए कई बीमारियों के संपर्क में आ जाते हैं। आइये इस एपिसोड में जानते हैं बच्चों की सेहत से जुड़ी अहम बातें।

गर्दन का भयंकर दर्द, कैसे पाएं राहत ?
लैपटॉप का ज़्यादा इस्तेमाल, मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल और गर्दन झुकाने की आदत मुश्किल बन सकती है। इस कारण आपके गर्दन पर बहुत ज़्यादा लोड पड़ता है। आइये इस एपिसोड में जानते हैं गर्दन के दर्द के बारे में।

डायबिटीज़ में डाइट प्लान कैसा हो ?
इस एपिसोड में हम डायबिटीज़ के बारे में चर्चा कर रहे हैं। यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है जिसको नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टर विलास गायकवाड़ दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

टेटनस के बारे में पूरी जानकारी (Tetanus treatment in hindi) - GMoney Health Show
स्वागत है आपका 'टेटनस: जानें और समझें' पॉडकास्ट में। इस पॉडकास्ट के माध्यम से, हम आपको टेटनस के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। टेटनस क्या है, इसके लक्षण, बचाव, और उपचार के बारे में हम बात करेंगे, साथ ही टेटनस के खिलाफ योग्य सुरक्षा उपायों की चर्चा भी करेंगे। तो आइए, हमारे साथ रहें और टेटनस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें, ताकि आप और आपके परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकें।

दांतों में झनझनाहट क्यों होती है ?
संवेदनशील दांतों के दर्द को रोकने के लिए उचित स्वच्छता महत्वपूर्ण है। यदि आपके दांतों की संवेदनशीलता रोज़मर्रा के काम पर प्रभाव डाल रही है तो अपने दंत चिकित्सक से पूछें।

क्या फ़ोन देखते वक़्त आता है आंख से पानी ?
मोबाइल फ़ोन का घंटों तक इस्तेमाल आपकी आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अधिकतर लोग बिना पलक झपकाए, कई देर तक फोन देखते रहते हैं, इससे अचानक आंख से पानी आना भी शुरू हो सकता है। आजकल बच्चों में भी यह समस्या आम हो चुकी है। आइये इस बारे में और अधिक जानकारी लेते हैं हमारी मेडिकल एक्सपर्ट डॉक्टर मेहा से।

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान ? जानिये पीसीओडी और पीसीओएस में क्या अंतर है।
क्या आप जानते हैं तनाव पीसीओडी यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर को बढ़ा सकता है? वजन बढ़ने से भी पीसीओडी की समस्या बढ़ सकती है। हमारी आज की एक्सपर्ट हैं डॉक्टर रानू छाबरा आइये इस एपिसोड में जानते हैं पीसीओडी के बारे में।

फ़ूट कॉर्न से कैसे पाएं छुटकारा ?
पैरों में कॉर्न हो जाए तो परेशानी का कारण बन जाता है। मरीज़ के लिए चलने में भी तकलीफ़ हो सकती है। आइये जानते हैं क्यों होते हैं कॉर्न और कैसे करें इससे बचाव।

पेट में गैस बनने की असली वजह जानकर हो जाएंगे हैरान !
ज्यादातर मामलों में, वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस हानिकारक नहीं होता है। हालाँकि, अगर इससे डिहाइड्रेशन हो जाए तो वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस खतरनाक हो सकता है। डिहाइड्रेशन के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। गंभीर डिहाइड्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में उपचार की आवश्यकता हो सकती है। इस एपिसोड में जानते हैं गैस्ट्रोएंटेराइटिस के बारे में, हमारे मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉक्टर अशोक गौर से

बच्चे का पहला दांत आते ही हो जायें अलर्ट!
बच्चों के दांतों की देखभाल सही समय पर शुरू होनी चाहिए। उन्हें डेंटिस्ट से डरने न दें, डेंटिस्ट को अपने बच्चे के स्वास्थ्य का एक अनिवार्य हिस्सा बनाएं। आज इस एपिसोड में हम सीखेंगे कि बच्चों के दांतों की देखभाल कैसे करें। हमारे सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं मुंबई से डॉ. शैलेश।

कलाई में दर्द - कोई गंभीर बीमारी तो नहीं ?
कलाई में दर्द अक्सर मोच, अचानक चोट लगने से, फ्रैक्चर के कारण होता है। लेकिन कलाई का दर्द दीर्घकालिक समस्याओं, जैसे बार-बार तनाव, गठिया, के कारण भी हो सकता है। इस एपिसोड में जानिये क्यों होता है कलाई में दर्द।

बुढ़ापा आने की निशानी क्या - क्या हैं ?
कई लोगों के लिए, उम्र बढ़ने का विचार डरावना है, क्योंकि यह अक्सर शारीरिक और मानसिक गिरावट और पुरानी बीमारी के बढ़ते जोखिम से जुड़ा होता है। सबसे पहले यह समझना महत्वपूर्ण है कि उम्र बढ़ने के कौन से लक्षण "सामान्य" माने जाते हैं और कौन से नहीं। इस एपिसोड में जानिये एजिंग से जुड़ी बातें डॉक्टर नेहा अरोड़ा के साथ।

क्या Physiotherapy से कमर दर्द ठीक हो सकता है?
यदि आप कमर दर्द से परेशान हैं, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए है। हम इस मुद्दे को विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट्स के साथ खोजेंगे और जानेंगे कि क्या Physiotherapy वास्तव में कमर दर्द को कम करने और ठीक करने में मदद कर सकता है। डाक्टर साथ बातचीत से हम यह समझेंगे कि कैसे योग्यता और व्यक्तिगत स्थितियों के आधार पर एक व्यक्तिगत फिजियोथेरेपी प्लान सहायक हो सकता है। कमर दर्द के आवश्यक उपचार और व्यायाम के बारे में भी चर्चा होगी, ताकि आप इस समस्या को सही दिशा में प्रबंधित कर सकें।

आर्थ्रोप्लास्टी के बारे में सब कुछ जानिये।
आर्थ्रोप्लास्टी एक सर्जरी है जिसके द्वारा घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। सर्जरी में चोट या गठिया से होने वाली तकलीफ़ को ठीक किया जाता है। इस एपिसोड में हमारे साथ हैं डॉक्टर रजनीश कुमार जो कि एक ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं, डायरेक्टर हैं लाइफ केयर हॉस्पिटल के, इन्हें 17 सालों का एक्सपिरियंस है और इनका हॉस्पिटल रांची झारखंड में है।

TB के मुख्य कारण, लक्षण और बचाव (टीबी कैसे फैलता है)
टीबी एक संक्रामक रोग है जो बैक्टीरिया, माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की वजह से होता है। खांसने और छींकने के दौरान हवा में छोड़ी गई छोटी बूंदों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। आमतौर पर फेफड़ों में संक्रमण होता है , लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों, जैसे मस्तिष्क, गुर्दे या रीढ़ की हड्डी पर भी असर हो सकता है। आइये जानते हैं टीबी के बारे में।

अपेंडिसाइटिस के लक्षण कैसे पहचानें
अपेंडिक्स शरीर का ऐसा अंग है जिसका वैसे तो कोई उपयोग नहीं मगर कभी-कभी यह बढ़ी दिक्कत बन जाता है। आज इस एपिसोड में हम जानेंगे ‘अपेंडिसाइटिस होने के कारण और कैसे होता है इलाज’. क्या सर्जरी आवश्यक होती है या यह दवा से भी ठीक हो सकता है।
हमारे साथ हैं डॉक्टर मनोज नागवेकर, आइये जानते हैं अपेंडिसाइटिस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट प्लान क्या है?
कई लोग हैं जिन्हें माता पिता बनने का सुख नहीं प्राप्त हो पाता। महिला या पुरुष में से कोई एक इनफर्टिलिटी का कारण हो सकता है। कुछ केस में दोनों को समस्या हो सकती है। इस एपिसोड में हम मेल इनफर्टिलिटी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। डॉक्टर मधु सुधन दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

जानें डायबिटीज की पूरी सच्चाई
इस एपिसोड में हम मधुमेह के बारे में चर्चा कर रहे हैं। भारत में मधुमेह या डायबिटीज एक आम बीमारी बन चुकी है। यह ऐसी बीमारी है जो कई और बीमारियों को जन्म देती है। डॉक्टर किरण जाधव दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

रात में नींद नहीं आती, जानें क्या है इन्सोम्निया (अनिद्रा) ?
आप जानते हैं कि एक रात की ख़राब नींद आपको कितनी भयानक महसूस करा सकती है। अब उस एक बुरी रात को हफ्तों, यहां तक कि महीनों से गुणा करें, और यह समझना आसान है कि क्यों अनिद्रा लोगों पर जबरदस्त मानसिक और शारीरिक प्रभाव डाल सकती है। आज इस एपिसोड में हम जानेंगे अनिद्रा के बारे में। डॉक्टर सेहर शेख़ गुलाठी दे रही हैं हमारे सारे सवालों के जवाब।
![गर्भावस्था की जटिलताएँ और जोखिम कारक [Pregnancy problem in hindi]](https://d3t3ozftmdmh3i.cloudfront.net/staging/podcast_uploaded_episode400/37603796/37603796-1689847490771-9036de20640c8.jpg)
गर्भावस्था की जटिलताएँ और जोखिम कारक [Pregnancy problem in hindi]
गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी के नौ महीने बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सही देखभाल बहुत ज़रूरी है। एक प्रेग्नेंट महिला के मन में कई विचार आते हैं कि जो भी वह महसूस कर रही है, उसमें क्या नॉर्मल है और क्या चिंता का विषय है। इस एपिसोड में हम प्रेगनेंसी से जुड़ी जटिलताओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं, हमारे साथ हैं डॉक्टर भूपेश गुप्ता, जो एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं।

शराब पीने से दांत होते हैं ख़राब
इस एपिसोड में हम शराब से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा कर रहे हैं। डॉक्टर प्रदीप मकासरे दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब। डॉक्टर प्रदीप दन्त रोग विशेषज्ञ हैं और स्माइल लाइन डेंटल क्लिनिक के निदेशक हैं, जो चिंचवाड में स्थित है।

क्या एंडोमेट्रियल कैंसर का सफल उपचार संभव है ?
कैंसर को गर्भाशय कैंसर या एंडोमेट्रियल कैंसर कहा जाता है। यह भले हीं आम बीमारी न हो, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में एंडोमेट्रियल कैंसर की के मामलों में वृद्धि हुई है। इस एपिसोड में हम जानेंगे इससे जुड़ी अहम जानकारी।

कहीं आपके बच्चे को मसूड़ों की बीमारी तो नहीं
अगर शुरुआत से ही हम बच्चों के दांतों का ख्याल रखें तो आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं होगी। ध्यान न देने पर मसूड़ों से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। इस एपिसोड में जानिये, कैसे रखें बच्चों के ओरल हाइजीन का ख्याल।

फिजियोथेरेपी से पैर की मोच का इलाज
हम पैर में आयी हुई मोच को अक्सर टाल देते हैं। सही इलाज न होने पर साधारण सा दर्द बड़ी परेशानी बन सकता है। आइये इस एपिसोड में जानते हैं एंकल स्प्रेन के बारे में, क्या है एंकल स्प्रेन और फिजियोथेरेपी से कैसे होता है उपचार। डॉक्टर अश्विनी कुमार सैनी दे रहे हैं हमारे सारे सवालों के जवाब

डेंगू कब बनता है चिंता का कारण ?
डेंगू बुखार आमतौर पर आसानी से ठीक हो जाता है। पर कभी-कभी यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। कुछ मामलों में हॉस्पिटल में एडमिट होने की ज़रूरत भी पड़ती है। इस एपिसोड में जानिये डेंगू से बचने के तरीके और कैसे होता है इसका इलाज।

रायनाइटिस - लगातार छींक आना और सर्दी-खांसी को अनदेखा न करें
इस एपिसोड में हम रायनाइटिस के बारे में चर्चा कर रहे हैं। रायनाइटिस में किसी भी एलर्जेन के संपर्क में आने से तुरंत छींक आना शुरू हो जाती है। अगर इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया जाये तो यह अस्थमा का रूप ले सकती है। जी मनी हेल्थ शो में आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं डॉक्टर पुष्कर लेले, जो दे रहे हैं रायनाइटिस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

कैसे साधारण सिरदर्द से अलग है माइग्रेन का दर्द ?
माइग्रेन में होने वाला सिरदर्द वाकई एक बहुत बढ़ी परेशानी है। भारत में एक बड़ी आबादी माइग्रेन से परेशान है और ध्यान न देने पर यह बढ़ी समस्या बन सकती है। इस एपिसोड में हम चर्चा कर रहे हैं, माइग्रेन क्या है और कैसे हो सकता है सही इलाज।

हार्ट अटैक से कैसे बचाएं जान ?
इस एपिसोड में हम हार्ट अटैक के बारे में चर्चा करेंगे। हार्ट अटैक होने पर क्या करना चाहिए, कैसे होता है इलाज, क्या सावधानियां बरतें। डॉक्टर दिव्यांशु गुप्ता दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

क्या आपका बच्चा खांसी से परेशान है ?
बच्चों को सर्दी - खांसी की तकलीफ़ बहुत सताती है। खांसी तो कई बार महीनों तक नहीं ठीक होती है। इस एपिसोड में मेडिकल एक्सपर्ट बता रहे हैं बच्चों की खांसी से जुड़ी अहम बातें।

डैंड्रफ से परेशान है तो उसे अनदेखा न करें।
डैंड्रफ की समस्या काफी परेशान कर देती है। अगर ज़्यादा बढ़ जाए तो लोगों के बीच शर्मिंदगी महसूस होती है। इससे निपटने के सही तरीके और इलाज जानना बहुत आवश्यक है। इस एपिसोड में डॉक्टर नीरज कुमार दे रहे हैं हमारे सारे सवालों के जवाब।

बच्चे के कान दर्द से ना घबराएं - सही इलाज है ज़रूरी
अक्सर बच्चों को कान दर्द की शिकायत रहती है, पर माता पिता को सही जानकारी नहीं होती की क्या सावधानी लेनी चाहिए। इस एपिसोड में डॉक्टर वेंकट महादेव दे रहे हैं हमारे सारे सवालों के जवाब।

क्या होम्योपैथी में छुपा है अस्थमा का इलाज ?
भारत में एक बड़ी आबादी अस्थमा से जूझ रही है। अस्थमा को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता पर मैनेजमेंट सम्भव है। अस्थमा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानने के लिए देखिये यह एपिसोड, जिसमें हमारी मेडिकल एक्सपर्ट दे रही हैं सभी सवालों के जवाब।
![IVF Kya Hota Hai? [IVF की प्रक्रिया, फायदे और साइड इफेक्ट्स]](https://d3t3ozftmdmh3i.cloudfront.net/staging/podcast_uploaded_episode400/37603796/37603796-1687515754089-9eefc22d47bd8.jpg)
IVF Kya Hota Hai? [IVF की प्रक्रिया, फायदे और साइड इफेक्ट्स]
आमतौर पर IVF की प्रक्रिया से लोग घबराते हैं। कहीं कोई साइड इफ़ेक्ट तो नहीं होगा, क्या बच्चा स्वस्थ पैदा होगा, क्या दर्द भी हो सकता है ? इन सभी भ्रांतियों को दूर करने के लिए देखिये यह एपिसोड, जिसमें हमारी मेडिकल एक्सपर्ट दे रही हैं सभी सवालों के जवाब।

हर्निया से रहना है सुरक्षित तो इन बातों का रखें ख़्याल
हर्निया, ऐसी स्थिति जब शरीर का कोई भी हिस्सा अपने सामान्य आकार से बड़ा हो जाता है तो वह शरीर के बाहर उभरा हुआ साफ दिखाई देता है, इसे ही मेडिकल भाषा में हर्निया कहा जाता है। आइये इस एपिसोड में जानते हैं हर्निया के बारे में। डॉक्टर अमित मोटवानी दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

कुपोषण को न करें नज़रअंदाज़
कुपोषण एक ऐसी समस्या है जिससे एक बढ़ी आबादी जूझ रही है मगर किसी को सही जानकारी नहीं है। आइये इस एपिसोड में जानते हैं कुपोषण से जुड़ी कुछ अहम बातें।

कॉस्मेटिक सर्जरी क्या होती है और क्यों की जाती है ?
कॉस्मेटिक सर्जरी की तरफ लोगों का रुझान तेज़ी से बढ़ रहा है। फेशियल कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड भी चला है जिसकी सही जानकारी बहुत ज़रूरी है। आज इस एपिसोड में हम जानेंगे कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में। दिल्ली से डॉक्टर विजय कक्कड़ दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब।

पीलिया क्यों होता है और कैसे करें बचाव ?
पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसका सही इलाज बहुत ज़रूरी है। बेहद ज़रूरी है की पीलिया के मरीज़ एक स्वस्थ डाइट लें ताकि जल्द से जल्द तबियत बेहतर हो सके। इस एपिसोड में डॉक्टर अनंत खांगटे दे रहे हैं पीलिया से जुड़ी अहम जानकारी। Dr. Anant Khangte Khangte Children's Hospital, Nashik, Maharashtra

क्यों आती है मुंह से बदबू और कैसे पाएं इससे छुटकारा?
ब्रश करने के बाद भी मुंह से आने वाली दुर्गन्ध शर्मिंदा कर सकती है। आइये इस एपिसोड में जानते हैं इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके। डॉक्टर अमित मोटवानी दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब। Dr. Amit Motwani, Saraswati Dental Clinic, Mumbai

Menopause के दौरान और बाद में स्वस्थ कैसे रहें
मीनोपॉज एक ऐसा उम्र का पड़ाव है जिससे हर महिला गुज़रती है। इसमें कई सारे बदलाव आते हैं जिनकी सही जानकारी आवश्यक है। इस एपिसोड में एक अनुभवी डॉक्टर दे रही हैं हमारे सवालों के जवाब।
Dr. Veena Shinde,
Shinde's Medical Hospital, Lokhandwala, Mumbai Spandan IVF Centre, Mumbai

बच्चों में डायरिया - कैसे करें देखभाल?
बच्चों में उल्टी और दस्त एक आम समस्या है। इसे डायरिया कहते हैं। बच्चों की तबीयत का ख्याल कैसे रखें और डायरिया होने पर क्या करें इसकी जानकारी दे रहे हैं डॉक्टर प्रमोद गाँधी। Dr. Pramod Gandhi
Gandhi Hospital, Airol, Navi Mumbai
![कान के इन्फेक्शन से कैसे छुटकारा पाएं? [Ear infection in hindi]](https://d3t3ozftmdmh3i.cloudfront.net/staging/podcast_uploaded_episode400/37603796/37603796-1685355807203-71dc10b6a2c39.jpg)
कान के इन्फेक्शन से कैसे छुटकारा पाएं? [Ear infection in hindi]
कान शरीर का ऐसा अंग है, जिसकी देखभाल और सफ़ाई के बारे में अक्सर लोगों को सही जानकारी नहीं होती है। इस एपिसोड में डॉक्टर अमोल जोशी दे रहे हैं सभी सवालों के जवाब।
Dr. Amol Joshi, SanDeep ENT Hospital, Pune

पथरी का इलाज कैसे होता है ?
पथरी का दर्द बहुत असहनीय होता है। पेट का दर्द अनदेखा न करें, इस एपिसोड में जानिये पथरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। डॉक्टर नवनाथ दे रहे हैं हमारे सभी सवालों के जवाब। Dr. Navnath Shivaji Londhe Dev Ganga Hospital, Pune

दांतों की देखभाल करने के आसान उपाय
दांतों की देखभाल और अच्छी ओरल हेल्थ से जुड़ी कई अहम् बातें है जो अक्सर लोगों को नहीं पता होती हैं। ब्रश करने का सही तरीका क्या होना चाहिए, दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए, इलेक्ट्रिक टूथब्रश क्या होते हैं। इस एपिसोड में इन सभी विषयों पर चर्चा करेंगे।
Dr. Sandeep Patil
Shree Siddhi Dental Clinic, Nashik, Maharashtra

बच्चों के लिए आंखों के चश्मे का महत्व
कई लोग हैं जो सालों से चश्मा पहनते आ रहे हैं लेकिन उन्हें उसके रखरखाव के बारे में सही जानकारी नहीं है। इस एपिसोड में डॉक्टर अशोक हंसारिया दे रहे हैं हमारे सारे सवालों के जवाब। Dr. Ashok Hansaria Hospital - Shivam Netralaya, East Delhi